पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के लिए रेलवे कर्मचारियों से करवाया जा रहा है गुप्त मतदान

हड़ताल के लिए रेलवे कर्मचारियों से करवाया जा रहा है गुप्त मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जगाधरी वर्कशाप

नार्दनरेलवेमैंस यूनियन द्वारा रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर किए जाने वाले हड़ताल के लिए गुप्त मतदान करवाया जाएगा। मतदान 11 12 फरवरी को होगा। यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि यूनियन द्वारा रेलवे प्रशासन को कई बार चेताया गया है मगर वह मानने को तैयार नहीं हैं। अब हड़ताल होनी निश्चित है इसके लिए रेलवे कर्मचारियों से भी राय ली जा रही है। हम लोगों ने रेलवे कर्मचारियों का मत हड़ताल के विषय में जानने के लिए गुप्त मतदान करवाया है। जिसमें अभी तक आधे से अधिक रेलवे कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में मतदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हम नहीं चाहते कि रेलवे को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान हो।

लेकिन यदि रेलवे कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द ही माना गया तो हड़ताल तो होगी ही। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राम कुमार नेहरा, सचिव राज कुमार, उप प्रधान ओम प्रकाश, सह सचिव प्रेम सोनकर, अनिल, राज कपूर, नरेश कपूर सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जगाधरी वर्कशाप| गुप्तमतदान करते यूनियन कार्यकर्ता और रेलवे कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...