पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्क में पुरानी टाइलें, पार्षद का आरोप राजनीति कर रहे अफसर

पार्क में पुरानी टाइलें, पार्षद का आरोप राजनीति कर रहे अफसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे पार्क में ऐसा करना चाह रहे अधिकारी

क्षेत्रवासीअनिल राणा, कुलदीप राणा, जगजीत छाबड़ा, मयंक, गौरव, शैंकी और रितेश ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी पार्क निर्माण ठीक से नहीं करा रहे हैं। लाख प्रयास के बाद पार्क का काम शुरू हुआ था, लेकिन अधिकारी इस पार्क को पुरानी टाइलों लगाकर बनाना चाह रहे हैं। पुरानी टाइलों को पार्क के सामने गिराया गया है, जोकि बताता है कि पुरानी टाइलें बैक साइड में नहीं बल्कि पार्क के सामने और अंदर लगाई जानी है। उनका कहना है किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। पुरानी टाइलों में अधिकर तो टूटी पड़ी है। उनका कहना है कि पार्क की मिट्टी की बजाए कूड़ा डालकर भरा जा रहा है। जोकि अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

जगाधरी| तालाबपार्क में लग रही टाइलें दिखाते लोग।

प्रभजीत सिंह लक्की | जगाधरी

कुंडीतलाबपार्क में पुरानी टाइलें लगाने की तैयारी की जा रही है। टाइलें पहुंच चुकी हैं। अधिकतर टाइलें टूटी पड़ी हैं। पुरानी टाइलें लगाने से पहले ही लोगों ने विरोध भी करना शुरू कर दिया है। वार्ड के पार्षद मौजी सेठी ने तो अधिकारियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी के ही कुछ नेता वार्ड में विकास कार्य में घटिया सामग्री यूज करा रहे हैं। निगम अधिकारी उन नेताओं के इशारे पर काम रहे हैं। उधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पैसा बचाने के लिए टाइलों को रि-यूज किया जा रहा है। ये टाइलें पार्क की बैक साइड की गली में लगाई जाएगी। इसका कोई एस्टिमेट नहीं बनाया गया। सिर्फ लेबर का खर्च ही आएगा।

सरकारने सबसे पहले बजट किया था जारी : जगाधरीमें पार्क बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। भाजपा सरकार बनने के बाद पार्क के लिए 36 लाख रुपए की ग्रांट जारी हुई थी। यह पार्क चार माह में बनना था। लेकिन काम बीच-बीच में बंद होने से अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। पार्क करीब साढ़े तीन एकड़ में बन रहा है। इसकी शुभारंभ विस स्पीकर कंवरपाल ने किया था।

मुझेबताया गया इन टाइलों से बनाया जाएगा फुटपाथ : भाजपाजिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी ने बताया कि कुंडी तलाब पार्क में पुरानी टाइलें लगाने की बात पता चली थी। इस बारे में एमई गोपाल से बात की गई। उन्होंने बताया कि अच्छी-अच्छी टाइलें निकाल कर पार्क में फुटपाथ बनाया जाएगा। इस पर सिर्फ लेबर का ही खर्च आने की बात भी कही गई है।

बैकसाइड की गली मनाई जा रही : जगाधरीनगर निगम एमई गोपाल ने बताया कि पुरानी टाइलों से पार्क के बैक साइड की गली बनाई जाएगी। उस गली में बहुत कम लोगों का आना-जाना होता है। ये टाइलें नगर निगम आफिस के पास बनी रोड से उखाड़ी गई है। टाइलें खराब जाए इसलिए यहां पर लगाई जा रही है। इस टाइलों को लगाने का खर्च पार्क के बजट से नहीं निकाला जाएगा। सिर्फ लेबर के खर्च पर गली बन जाएगी।

खबरें और भी हैं...