राज्यमंत्री ने सरस्वती रथयात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया
जिला के विभिन्न गांवों, कस्बों से होती हुई लाडवा पहुंची यात्रा
भास्करन्यूज | यमुनानगर
हरियाणाकेखान एवं भू-विज्ञान राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लघु सचिवालय के सामने सरस्वती महोत्सव रथ यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रथ यात्रा जिला के विभिन्न गांवों, कस्बों से गुजरती हुई लाडवा पहुंची।
सरकार द्वारा सरस्वती नदी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय सरस्वती महोत्सव समारोह यमुनानगर, कुरुक्षेत्र कैथल जिलों में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे समारोह के पहले दिन हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल ने बुधवार को आदिबद्री से सरस्वती महोत्सव रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. एसएस फूलिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. शालीन, जगाधरी के उपमंडलाधीश प्रेम चंद, नगराधीश पूजा चांवरिया, जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता, डीडीपीओ गगनदीप सिंह डीपीआरओ अवतार सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस से पहले पुलिस के जवानों ने उल्टे शस्त्र करके राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी को सलामी दी।