बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सम्मेलन आज
यमुनानगर | महिलाएवं बाल विकास परियोजना अधिकारी जगाधरी ने बताया कि 11 फरवरी 2016 को प्रात: 11 बजे पंचायत भवन यमुनानगर में नगर निगम पार्षदों के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में लोगों को बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जाएगा ताकि कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।