पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगिता में अमन बने जिला केसरी और शुभम जिला कुमार

प्रतियोगिता में अमन बने जिला केसरी और शुभम जिला कुमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलविभागकी ओर से जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता एवं जिला कुमार जिला केसरी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल एमएलएन कॉलेज में हुआ। शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर शैलेश कपूर ने किया। प्रतियोगिता में 150 पहलवानों ने भाग लिया। प्रिंसिपल कपूर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डीएसओ परमिंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा कुश्ती का गढ़ रहा है। कुश्ती के प्रति खिलाड़ियों की रूचि बढ़ी है। लड़कियां भी कुश्ती सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता 23 से 25 फरवरी को मेवात में होगी। प्रतियोगिता में अमन जिला केसरी बने और बलराम दूसरे नंबर पर रहे। वहीं शुभम जिला कुमार और रवि दूसरे नंबर पर रहे। मौके पर खेल विभाग के पूर्व कोच वतन सिंह, कोच अमित कुमार, नरेश सिंह, उमेश प्रताप वत्स, सुरेंद्र, अमर सिंह, कोच धमेंद्र मेहता, राजेंद्र गुप्ता, उषा किरण, जगपाल, रॉकी पहलवान, रवि पहलवान, आशू सहित अन्य पहलवान मौजूद रहे।

जगाधरी | खेलविभाग की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते प्रिंसिपल डॉक्टर शैलेश कपूर प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...