संतों ने गुरु दरबार की हाजिरी भरकर किया शबद कीर्तन
गुरुद्वाराश्रीगुरु सिंह सभा करतार पुरा कॉलोनी में साहिब श्री गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरमुख समागम करवाया गया। जिसमें संतों ने गुरु दरबार की हाजिरी भरकर शबद कीर्तन का गायन गया। यह जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार किरपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि माह के दूसरे सोमवार शाम साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक कीर्तन दरबार करवाया जाता है। जिसमें कीर्तनी जत्थे संगतों को शबद कीर्तन गुरमत विचारों द्वारा निहाल करते है। समागम साहिब श्री गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार करवाया गया। जिसमें हजूरी रागी भाई जसविंद्र सिंह, भाई कुलवंत सिंह, भाई अमरप्रीत सिंह जगाधरी वर्कशॉप, अमन, खुशी मनन ने शब्द कीर्तन का गायन किया। भाई जसविंद्र सिंह ने साहिब श्री गुरु हरिराय साहिब के इतिहास से जागरूक करवाया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान किरपाल सिंह, महासचिव, गुरमीत सिंह गुलाटी, खजांची जसविंद्र सिंह, गुरु के लाल सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रवेल सिंह, रणजीत सिंह, गुलजार सिंह, राजेश कुमार, मंजीत सिंह, जसविंद्र सिंह छाबड़ा मौजूद रहे। अंत में संगत में लंगर बरताया गया।