सफाई रखने से दांत होंगे मजबूत और ही लगेगी बीमारी: डॉ. सहगल
पाबनीरोडस्थित सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल में डेंटल कैंप लगाया गया, जिसमें डीएवी डेंटल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आईके पंडित ने चिकित्सकों के स्टॉफ के साथ विद्यार्थियों के दांतों का चेकअप किया। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एमके सहगल प्रिंसिपल डॉ. आईके पंडित ने अपने विचार रखे। डॉ. सहगल ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तो आप अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर रोजाना समय से दांतों की सफाई करेंगे तो दांत मजबूत होंगे, साथ ही किसी भी प्रकार की दांतों में कोई बीमारी नहीं लगेगी। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद और दूध पीने के बाद टूथपेस्ट अवश्य करना चाहिए। और चॉकलेट जैसे चीज से परहेज करना चाहिए। चेयरपर्सन डॉ. रजनी सहगल ने स्कूल में आए चिकित्सक डॉ. आईके पंडित, डॉ. सुगंधि, डॉ. साक्षी राणा, डॉ. विभा, डॉ. रूपाली का आभार जताया।
डॉ. रजनी गोयल ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। विद्यार्थी स्वस्थ रहने पर ही शिक्षा ग्रहण कर सकता है। ऐेसे में शरीर का प्रत्येक अंग स्वस्थ रहना चाहिए। स्कूल प्रिंसिपल अमित सहगल ने कहा कि विद्यार्थियों को दांतों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस मामले में वह लापरवाही बरतें। मौके पर महाप्रबंधक रमन खन्ना, गतिविधि प्रबन्धक स्वरांजलि, विक्रांत गुलाटी, डॉ. जीबी गुप्ता, गगन बजाज मौजूद रहे।