पॉलीथिन की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाएं अधिकारी : एडीसी
मासिक बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को दिए आदेश
भास्करन्यूज | यमुनानगर
यहांचलरहे विकास कार्यों विभागीय कार्य प्रणाली की समीक्षा के उद्देश्य से मंगलवार को लघु सचिवालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.शालीन ने की थी।
अधिकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त को अपने-अपने विभाग से संबंधित गत मास जनवरी के दौरान की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को रूके हुए निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूरा करने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कहा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी समय पर मासिक प्रगति रिपोर्ट भिजवाएं तथा स्वयं मासिक बैठक में उपस्थित हों। उन्होंने सरकार द्वारा विभागों के अधिकारियों की बनाई गई कमेटियों से पोलीथिन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए कहा। पोलीथिन की बिक्री करने वाले दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। परियोजना अधिकारी हाकम सिंह राणा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला में 11978 लक्ष्य के विरूद्व 16475 शौचालय बनाए गए है। सिविल सर्जन डॉ. विजय गर्ग ने बताया कि जिला में इस समय 51 अल्ट्रासाउंड सेंंटर चल रहे हैं। जिनकी समय समय पर जाचं की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि अनियमितता पाए जाने पर 6 अल्ट्रासाऊंड सील कर दिए गए है। कृषि उप निदेशक आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इस समय जिला में 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया 4 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिला में 597 राशन डिपो कार्यरत है जहां से उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इसी तरह दूसरे अधिकारियों ने भी अपने विभागों की जानकारी दी।
जगाधरी| विकासकार्यों को लेकर मीटिंग लेते एडीसी एसडीएम।