पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत

कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों ने की कार्रवाई की मांग

कई जगह से टूटी सड़क, बन गए गड्ढे

भास्करन्यूज| यमुनानगर

वार्डनंबर-16के विष्णु नगर में बनी सड़क में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री को लेकर सवाल खड़े हो गए। लोगों ने सड़क बनाने वाली सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी पर निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में सीएम विंडो पर शिकायत भी की गई है। शिकायत में निर्माण सामग्री के सैंपल भरने के साथ कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।

विष्णु नगर के हाउस नंबर-414 में रहने वाली चांदनी लांबा हाउस नंबर-977 बी में रहने वाली आशिमा वर्मा ने सीएम मनोहर लाल खट्‌टर को भेजी शिकायत में बताया कि नगर निगम की ओर से हाल ही में भूषण लाल के घर से भूषण लाल लांबा के रिहायशी भवन तक एक सड़क बनाई गई है। निर्माण का ठेका सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। चांदनी का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया पाइपों के साथ घटिया निर्माण सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया है। चांदनी का ये आरोप भी है कि साजिश के तहत सड़क की मोटाई भी कम रखी गई है। कुछ दिन में ही ये सड़क कई जगह से टूट चुकी है। कई जगह तो गहरे गड्ढे तक बन गए हैं।

कई जगह सड़क पर जलभराव होने लगा है। आशिमा ने कंपनी के साथ एमई जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। नगर के दूसरे लोगों का कहना है कि मामले से अवगत करवाने के बावजूद किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। लोगों ने कार्रवाई के साथ सड़क को दोबारा बनाने की मांग की है। उधर नगर निगम के ईओ डॉ विजयपाल यादव ने कहा कि सड़क निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

जगाधरी|विष्णु नगरकी सड़क जिसमें घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप।

खबरें और भी हैं...