पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालक ने नहीं रोकी बस, छात्रों ने किया रोड जाम जीएम ने बात नहीं सुनी तो लघु सचिवालय में प्रदर्शन

चालक ने नहीं रोकी बस, छात्रों ने किया रोड जाम जीएम ने बात नहीं सुनी तो लघु सचिवालय में प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रोंने बताया कि शादीपुर, खुर्द करहेड़ा, टोडरपुर, नागल, नाहरपुर, जठलाना, गुमथला, लालछप्पर, संधाला, संधाली, खजूरी रोड गढ़ी बीरबल इत्यादि गांवों से सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स आते हैं। सभी स्टूडेंट्स अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रों ने बताया कि गुमथला गढ़ी बीरबल रोड पर प्राइवेट बसें चलती थी। वह बंद होने के बाद रोडवेज विभाग ने बस सर्विस को बढ़ाने की बजाय और कम कर दिया। जिससे छात्रों की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ गई।

^मामला मेरे संज्ञान में है। बस समस्या को लेकर छात्र उनके पास आए थे। उनकी समस्या सुनने के बाद उन्हें बस सर्विस में दिक्कत नहीं आने के बारे बोला गया था। यमुनानगर बस स्टैंड से इन रूटों के लिए हर घंटे के बाद बसें चल रही हैं। अगर फिर भी छात्रों को दिक्कत रही है तो वह चेक करवाएंगे। अश्वनीडोगरा, जीएम, रोडवेज।

जगाधरी| जठलानागुमथला रूट पर बसें मिलने से छात्रों ने जीएम के खिलाफ लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन।

प्राइवेट बसें बंद होने के बाद रोडवेज ने कम कर दी बस सर्विस, जिससे हो रही परेशानी

भास्करन्यूज | यमुनानगर

रोडवेजचालकद्वारा बस रोकने पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने गुमथला रोड को जाम कर दिया। जाम एक घंटा तक लगा रहा। छात्र रोडवेज के अधिकारी को मौके पर समस्या सुनने की बात को लेकर अड़े रहे। जठलाना पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर विद्यार्थियों को आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। मामला यहीं नहीं शांत हुआ था। छात्र बस की समस्या को बताने के लिए रोडवेज जीएम अश्वनी डोगरा से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद छात्रों को गुस्सा और भड़क गया। जीएम की शिकायत लेकर डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने जीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना नहीं छात्रों ने कहा कि यदि उनकी दिक्कत जल्द से दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज जीएम जिम्मेदार होंगे।

आठदिन से नहीं मिल रही बस : छात्रमनप्रीत सिंह, सुभम, ललित, रोहित, विशाल, विजय, गुरदेव, बंटी, संदीप, आशीष, दीपक कुमार, मोहित अंकित ने वह सब 25 किलोमीटर दूर अलग-अलग गांवों से यमुनानगर के कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं। उन्होंने रोडवेज बस का पास भी बनवाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आठ दिन से उन्हें रोडवेज की बस सर्विस नहीं मिल रही। ऐसे में उनकी क्लास के लेक्चरर भी शॉट हो रहे हैं। समस्या के बारे में वह रोडवेज विभाग के कर्मचारियों को भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बसस्टॉपेज पर नहीं रोकते चालक : छात्रअंकित, मनीष, शुभम, दीपक, साहिल, आकाश, मोहित, सागर विशाल ने बताया कि रोडवेज की तरफ से उनके रुटों पर बस स्टॉपेज बनाए गए हैं। बस को पकड़ने के लिए वह समय से स्टॉपेज पर पहुंच जाते हैं। मगर चालक-परिचालक निर्धारित स्टॉपेज पर बस को नहीं रोकते हैं। आरोप है कर्मचारियों को जिस स्टॉपेज से जितनी सवारी मिल जाती है वह वहां से बस को घूमा लेते हैं।

बसनहीं मिली तो छूटा पेपर : छात्रशुभम ने बताया कि सोमवार को उसका अम्बाला में एनसीसी का पेपर होना था। पेपर में सुबह आठ बजे तक पहुंचना था। गांव से बस पकड़ने के लिए वह समय से स्थानीय बस स्टॉपेज पर पहुंच गया था। लेकिन उसे बस नहीं मिली, जिसके चलते वह पेपर देने से रह गया।

खबरें और भी हैं...