पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्या भ्रूण हत्या दहेज प्रथा को रोकने के लिए चलाएं जागरुकता अभियान : मोदी

कन्या भ्रूण हत्या दहेज प्रथा को रोकने के लिए चलाएं जागरुकता अभियान : मोदी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेंडर जस्टिस निर्माण में सरकारी गैर सरकारी संगठनों का योगदान विषय पर संगोष्ठी

भास्करन्यूज| जगाधरी

महाराजाअग्रसैनकॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जेंडर जस्टिस निर्माण में सरकारी गैर सरकारी संगठनों का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला न्यायायिक मजिस्ट्रेट अनुपमिस मोदी पहुंचे। अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. पीके वाजपेयी ने की। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा वर्ग सहित समाज में समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं। उत्थान संस्थान की निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी ने भी अपने विचार रखे। सीजेएम मोदी ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति प्रति सभी को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इसके साथ ही सभी को एक नजर से देखना चाहिए। उन्होंने कहा भ्रूण हत्या दहेज प्रथा एक बुराई है। इसे रोकने के लिए समाज के लोगों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं। वहीं पार्षद संगीता सिंघल ने कहा कि सारी समस्याओं का निवारण केवल कानून से ही नहीं, बल्कि खुद भी जागरूक होना होगा। मंच का संचालन डॉ. करुणा ने किया। उप प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह ने भी कई विषयों पर विचार रखें। और अंत में डॉ. करुणा, डॉ. अनिता, डॉ. राखी, डॉ. विरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...