पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीचर बोले सरकार तुगलकी फरमान जारी कर बेवजह कर रही परेशान

टीचर बोले-सरकार तुगलकी फरमान जारी कर बेवजह कर रही परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाअनुसूचितजाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतपाल की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई। जिसमें सरकार विभाग के तुगलकी फरमानों की निंदा की। सचिव विनोद मोहड़ी ने कहा कि सरकार विभाग आए दिन नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डिजिटलाइजेशन के नाम पर कर्मचारियों को बिना वजह परेशान करने पर लगी हुई है। स्कूलों में बच्चों के दाखिले ऑनलाइन करना, पोर्टल पर स्कूल की सारी जानकारी अपलोड करना,मासिक टेस्टों के अंकों को ऑनलाइन करना, मिड-डे मील व्यवस्थित सुचारू रूप से चलाना, बीएलओ का कार्य करना, आंतरिक डेपुटेशन की मार झेलने जैसे गैर शैक्षणिक कार्योंं में उलझे अध्यापकों पर अब विभाग ने और नए काम लादने का काम किया है।

राज्य उप प्रधान पवन कुमार ने कहा कि परीक्षाएं सिर पर हैं। विभाग एसएमसी सदस्यों की ट्रेनिंग, अध्यापकों के बच्चों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने जैसे कार्य में उलझा कर शैक्षणिक कार्यो में बाधा डाल रही है। बैठक में कमल देव, जय सेवा सिंह, बनारसी दास, सतविंद्र, सोहनलाल, धर्मपाल चौधरी, सुरेंद्र, प्रवीण, संजीव खदरी, चांद राम कुलदीप, जगमाल, राजेश कुमार निर्मल, गुलाब बलविंद्र सिंह मौजूद रहे।

जगाधरी| अध्यापकसंघ के पदाधिकारी रेस्ट हाउस में मीटिंग करते हुए।

खबरें और भी हैं...