जर्जर छत का टुकड़ा गिरा, कर्मचारी बोले, डर लगता है क्वार्टर में रहने से
जगाधरी| रेलवेकालोनी के डबल स्टोरी 497 एवन में कमरे की जर्जर छत।
बाल बाल बचे दो बच्चे
भास्करन्यूज|जगाधरी वर्कशाप
रेलवेकॉलोनीके जर्जर डबल स्टोरी 497 एवन में कमरे की छत से टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान वहां खेल रहे दो बच्चे बाल बाल बचे। गुरप्रीत सिंह उसकी प|ी बेअंत कौर ने बताया कि इससे पहले उनके बाथरूम की छत का टुकड़ा भी टूटकर नीचे गिर गया था। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत आईओडब्लू में भी दी मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। गुरप्रीत का कहना है कि उन्हें यहां रहने में डर ही लगा रहता है कि पता नहीं कब कहां से छत टूटकर नीचे गिर जाएगी।
पहलेभी टूट चुकी है छत : यहपहला मौका नहीं है जो रेलवे कॉलोनी में छत टूटकर नीचे गिरी है। इससे पहले भी इसी ब्लाक में छत टूट चुकी है। इसके साथ ब्लाक नंबर 109 और 111,112 की छत भी टूट चुकी है। इस प्रकार से अचानक छत का टूटकर नीचे गिर जाना कॉलोनी वासियों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों की मांग है कि रेलवे विभाग को छतों को रिपेयर करवाने का काम जल्द करवाना चाहिए। यदि यह किसी के ऊपर गिरी तो उसकी जान भी जा सकती है।