पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर को साफ सुथरा रखने के लिए होगा जागरूक हों : गुप्ता

शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए होगा जागरूक हों : गुप्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|एक सोचसंस्था द्वारा शशि गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत यमुनानगर-जगाधरी शहर में पोस्टर लगाकर जनता को कूड़ा कूड़ादान में डालने के लिए जागरूक किया गया। शुरूआत जगाधरी से पोस्टर लगाकर की गई। संस्था के शशि गुप्ता ने लोगों से अपील की गंदगी को हमेशा कूड़ादान में डालें। क्योंकि गंदगी के बाहर पड़े रहने से वातावरण भी खराब होता है। इसके साथ ही कई प्रकार की बीमारियां भी लग जाती है। उन्होंने कहा कि वातावरण को साफ-सुधरा रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। यह तभी संभव है जब हम इसके प्रति खुद जागरूक होंगे। उन्होंने वातावरण को स्वच्छ रखने का सही तरीका डोर टू डोर जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एक सोच संस्था का मुख्य उद्देश्य भारत को आदर्श भारत बनाना है। मौके पर जितेंद्र नाथ कश्यप, अवतार सिंह साहुल ओबराय मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...