हमें विज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कारों की भी जरूरत : देवव्रत
आर्यकन्यावरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 69वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे। अध्यक्षता विस अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने की। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज पूर्व मंत्री डॉ. कमला वर्मा पहुंचे। इस दौरान छात्राओं ने योगा कराटे का प्रदर्शन किया। आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज हमें विज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कारों की भी जरूरत है। आज शिक्षित वर्ग में नशे की प्रवृति बढ़़ रही है, जो बहुत चिंता की बात है। आज युवा वर्ग का सही मार्गदर्शन करने उन्हें अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अच्छे मार्ग पर चलेंगे तो अच्छे समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सही मायनों में उसी व्यक्ति को शिक्षित माना जाता है जिसमें अच्छे संस्कार हो चरित्रवान हो। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारी सबसे बड़ी पूंजी है अत: शिक्षक बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दें। ताकि वे अच्छे इंसान बनकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
विस स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा में ही देश की तरक्की निहित है अत: बच्चों गुणवत्ता युक्त एवं संस्कारित शिक्षा दी जानी चाहिए। शिक्षा के प्रचार प्रसार में आर्य समाज का विशेष योगदान रहा है। आर्य समाज ने समाज में छूआछूत को दूर किया है। उन्होंने विद्यालय को 6 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि बेटियां देश का गौरव हैं और राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। जिसके आज सुखद परिणाम सामने रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां बेटे की शिक्षा रोजगार से केवल एक ही परिवार को फायदा होता है, वहीं बेटियों की पढ़ाई से दो परिवारों को लाभ होता है। आज बेटियां किसी पर निर्भर नहीं है। देश और प्रदेश की बेटी कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में अमेरिका के नासा के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विद्यालय को 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. कमला वर्मा, गुर्जर कन्या देवधर के संस्थापक ओम प्रकाश गांधी, डॉ. सतीश बंसल सुभाष पहूजा ने भी अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. एसएस फूलिया, एसपी डॉ. अरुण नेहरा, सीटीएम पूजा चांवरिया, नायब तहसीलदार जयभगवान शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र खदरी, अशोक मेहंदीरता, मुकेश, प्लाईवुड एसोसिएशन के प्रधान अजय मानकटाला, कपिल मुनीष गर्ग, सुशील आर्य, संगीता सिंघल, डॉ. हर्षवर्धन, पार्षद मनोज सेठी, रतन सिंह देवधर, महिन्द्र सिंगला, कुलदीप गर्ग, पंकज काम्बोज, डॉ. रंगी लाल गर्ग, वीरेन्द्र मित्तल, विभोर पाहूजा, जगदीश मदान, उप प्रधानाचार्य पुनीता शर्मा ऊषा गर्ग मौजूद रहे।
यमुनानगर | हिमाचलमें कांग्रेस की सरकार है। वहां पर संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिल सकता है तो स्पीकर साहब हरियाणा में भी इसे लागू करवाए। वहां पर कांग्रेस की सरकार है फिर भी मैंने सीएम वीरभद्र से मिलकर स्कूलों में संस्कृत पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया था। उन्होंने आग्रह पर विचार कर आठवीं से 10वीं तक क्लास में संस्कृत को पाठ्यक्रम में शामिल किया। यह कहना है हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का। वे जगाधरी स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 69वें स्थापना दिवस में विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत ही हमारी नैतिकता है। इसका पाठ्यक्रम में शामिल होना बहुत जरूरी है। संस्कृत ही वह विषय है जिसमें ज्ञान का भंडार भरा हुआ है। लेकिन आज संस्कृत का अभाव होने के कारण बच्चे इसे भूलते जा रहे हैं। देवव्रत ने कहा कि देश प्रतिदिन तरक्की कर रहा है, बावजूद इसके युवाओं में संस्कारों का अभाव है। युवा ही देश की संस्कृति है, मगर वह भी नशे की चपेट में चुका है। हालात ये है नशा कॉलेज स्कूलों में पहुंच चुका है। जिससे युवाओं के लिए निकलना मुश्किल हो गया है, जोकि देश पर सबसे बड़ा खतरा भंडरा रहा है। जिससे हमें सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि युवा देश की संस्कृति है अगर युवा सकारात्मक सोच रखे तो देश तरक्की की रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा जब गांव-गांव शहर में गुरुकुल हुआ करते थे। लेकिन वह देखरेख के अभाव के कारण गुरुकुल बंद होते जा रहे हैं।
जगाधरी | हिमाचलप्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सम्मानित करते आयोजक।