24वीं मिस्टर यमुनानगर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप तीन मार्च को
भास्कर न्यूज | जगाधरीवर्कशाप
जिलाबॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की मीटिंग हैप्पी हेल्थ क्लब में हुई। इसमें एसोसिएशन के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन सरदार बलबीर सिंह ने की। एसोसिएशन के महासचिव हरबंस मुसाफिर ने बताया कि 24 वी मिस्टर यमुनानगर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन तीन मार्च को रेलवे ग्राउंड ऑडिटोरियम में करवाया जाएगा। जिसमें जिला के सभी बॉडी बिल्डर्स भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 23वीं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता भी यहीं करवाई गई थी। इसमें 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 10 खिलाड़ियों ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में भाग लिया था। इस बार पांच मार्च को सीनियर मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप गुड़गांव में होनी है। जो भी खिलाड़ी यहां चुने जाएंगे। उन्हें वहां खेलने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया इस गेम को आगे लाने के लिए हरियाणा सरकार भी हमारी मदद कर कर रही है। हमें उम्मीद है कि जो अच्छे खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेबल पर भाग लेंगे उन्हें सरकार द्वारा सहायता दी जाएगी। इस मौके पर कैशियर गगन वत्स, उप प्रधान मदन चौहान, चौधरी सेवा सिंह, संजीव कुमार संजू, संजीव गौड़, सुरिंद्र सिंह, नवतेज सिंह, कुलदीप सैनी, त्रिलोचन सिंह सभी मेंबर्स मौजूद रहे।