आज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी बिजली
यमुनानगर | भास्करन्यूज यमुनानगर
सोमवार को 11केवी फव्वारा चौक फीडर और 11केवी जिंदल फीडर पर बिजली निगम की ओर से तारों को ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रादौर रोड, विश्वकर्मा मोहल्ला, छोटी लाइन, यमुना गली, वर्कशॉप रोड, जगाधरी रोड, आजाद नगर, शास्त्री कॉलोनी, चिट्टा मंदिर रोड, भाटिया नगर मॉडल कॉलोनी की बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ इंडस्ट्री एरिया ने दी।