पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग बोले तहसीलदार पर भी हो कार्रवाई

लोग बोले-तहसीलदार पर भी हो कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोखाधड़ी में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

भास्करन्यूज | छछरौली

गांवबेलीभूड़ की सरकारी जमीन को धोखे से नाम कराने के मामले में पकड़े गए रामनाथ के परिजनों ने मुख्य आरोपी जोगिंद्र को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही तहसीलदार दूसरे कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है। इस सिलसिले में परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत भी दी गई है।

बता दें कि धोखाधड़ी के आरोप में रामनाथ तसदीक करने वाले दोनों नंबरदार पिछले दो महीने से जेल में बंद हैं जबकि जोगिंद्र, तहसील कर्मचारी तहसीलदार के खिलाफ अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। बाबूराम नंबरदार माडो जगपाल नंबरदार देवधर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगाधरी के जोगिंद्र सिंह उपरोक्त नंबरदारों को कुछ दिन पहले तहसील में मिला था। उसके साथ उस समय उसके साथ मोहड़ी का रामनाथ पुत्र परीदिया भी था। तब ये जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात कह रहे थे। तब नंबरदारों ने रामनाथ को जानते हुए रजिस्ट्री दस्तावेज तसदीक कर दिए थे।

परिजनों का आरोप है कि जोगिन्द्र ने सरकारी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर नंबरदारों से तसदीक करा ली और तहसीलदार उनके कर्मचारियों ने भी दस्तावेजों की जांच किए बिना रजिस्ट्री कर दी। जब यह कागजात इंतकाल के लिए पटवारी के पास पहुंचे तो धोखाधड़ी उजागर हो गई। जांच में रजिस्ट्री फर्जी पाई गई। तत्कालीन तहसीलदार ने इसे तुरंत कैंसिल कर दिया। इस मामले में तसदीक में जमीन के मालिक बने रामनाथ के साथ दोनों नंबरदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनको भी जेल में बंद कर दिया था। परिजन कमल, जयकुमार, बिल्लू सोनू माजरा ने बताया कि फर्जी कागजात तैयार कराने वाला जोगिन्द्र इस मामले में मुख्य भूमिका में है। अब वह अपने आप को जेल जाने से बचने के लिए थाने में लगातार चक्कर लगा रहा है। रविवार को वह थाने आया था। पर जोगिन्द्र बहाना बनाकर थाने से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस जान बुझकर जोगिन्द्र को छोड़ रही है।

उधर थाना प्रभारी शीशपाल वालिया जांच आधिकारी नर सिंह का कहना है कि बेलीभूड की जमीन की रजिस्ट्री रामनाथ के नाम कराई गई थी। जोकि बाद में फर्जी साबित होने पर रामनाथ तसदीक करने वाले 2 नंबरदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें यह तीनों व्यक्ति जेल में बंद हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। पुख्ता सबूतों के आधार पर दूसरे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छछरौली | थानामें शिकायत लेकर पहुंचे लोग।

खबरें और भी हैं...