बड़े ही सुंदर सादे विचार के थे गुरु रविदास: चौधरी
भास्कर न्यूज | जगाधरी वर्कशाप
श्रीगुरुरविदास प्रचारक सभा द्वारा गुरु रविदास मंदिर फर्कपुर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में फर्कपुर, फूसगढ़, मंडेबरी, मंडेबर, डाॅ. बीआर अंबेडकर विद्या मंदिर स्कूल सहित सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ एडवोकेट पवन चौधरी सुषमा चौधरी ने किया। शोभायात्रा रविदास मंदिर फर्कपुर से शुरू होकर, फर्कपुर मेन बाजार, रेलवे काॅलोनी, विष्णुनगर, विष्णुनगर मेन बाजा, गरुतेग बहादुर नगर, ससौली माजरी होती हुई ससौली सरकारी स्कूल में पहुंची। शोभा यात्रा का स्वागत ग्रेट वे हाई स्कूल, श्री सिंह सभा गुरुद्वारा फर्कपुर, मक्कड़ मार्किट, श्री सिंह सभा गुरुद्वारा विष्णु नगर, गुरुतेग बहादुर नगर ससौली में स्वागत किया गया। पहले स्थान पर रही फर्कपुर की झांकी, दूसरे स्थान पर रही फूसगढ़ तीसरे स्थान पर रही मंडेबरी की झांकी को ससौली के सरकारी स्कूल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान मामराज ने बताया कि गुरु रविदास के जीवन से हम सभी को संदेश मिलता है कि वे बड़े ही सुंदर सादे विचार के थे। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की भलाई के लिए लगा दिया। हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुए अपना जीवन मानवता की सेवा में लगाना चाहिए। हमें अच्छे कार्य करने चाहिए दूसरों को भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सभी द्वारा यह प्रयास किया जाता है कि जितनी ज्यादा से ज्यादा लोगों की भलाई के लिए कार्य हो सके उतने करवाए। इस मौके पर सचिव सतपाल, उपप्रधान रणजीत, मोती लाल, प्रदीप, श्यामला प्रसाद, सुलेख चंद, नाथी राम, सुंदर लाल, जगत राम सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जगाधरी वर्कशॉप | शोभायात्रामें कलश लेकर महिलाएं शामिल हुईं।