पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेडी रेस में नव्या विजयी रही

टेडी रेस में नव्या विजयी रही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनिक हनुमंनथप्पा की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा

भास्करन्यूज | यमुनानगर

सेक्टर-17केस्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 19वीं स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। शुभारंभ निदेशक संजय कांबोज ने किया।

सबसे पहले सैनिक हनुमंनथप्पा की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा गया। इसके बाद छोटे बच्चों ने आर्मी के वस्त्र पहनकर उसे सेल्यूट किया और दौड़ लगाई। इसके बाद वन्य रुप धारण किए बच्चे दौड़ में शामिल हुए। छात्रों के अभिभावकों ने भी लैमन रेस में भाग लिया। प्रिंसिपल अनीता कांबोज ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट के जरिए जहां छात्र तनाव मुक्त रहते हैं। वहीं उनके अभिभावकों से भी सुझाव पर बातचीत हो जाती है।

सुबह के समय स्कूल में प्रतिदिन हवन का आयोजन किया जाता है। इसके पीछे सोच है छात्रों में धार्मिक प्रवृति बढ़े। प्रवक्ता माइकल ने बताया कि टेडी रेस में नव्या, जसलीन मनमीत विजयी रही। चेयर रेस में वंशिका, संस्कार अंजन विजेता रहे।

अम्ब्रेला रेस में विधि, हर्षिता, मनन, संगमदीप ने जीत हासिल की। नर्सरी के कार्तिक मकलोहा को पहला स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

यमुनानगर | सेक्टर१७ स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बच्चों के डैडी ने लिया लेमन रेस में हिस्सा।

जगाधरी | प्रिंसिपलअनीता कंबोज नर्सरी के छात्र कार्तिक मकलोहा को सम्मानित करते।

यमुनानगर| सेक्टर१७ के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में नन्हें कलाकारों को धूप ने परेशान किया।

खबरें और भी हैं...