पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैक्ट्री में कर्मचारी झुलसा

फैक्ट्री में कर्मचारी झुलसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थापना दिवस पर पाठ

परिवार पर हमला, चार लोग घायल

मकान दुकान में चोरी, केस दर्ज

यमुनानगर | मुकारमपुरस्थित एक फैक्टरी में वेल्डिंग कर रहा कर्मचारी झुलस गया। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीबीपुर गांव निवासी नासीम मुकारमपुर स्थित एक टायर की फैक्टरी में काम करता था। इस फैक्टरी में टायर से तेल आदि निकालने का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि नासीम फैक्टरी में बायलर के पास वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान मशीनरी से तेज चिंगारियां निकलने लगी। ये चिंगारियां वहां काम कर रहे नासीम के शरीर पर गिर गई जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। नासीम के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नसीम को उठाया और उसे तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए।

यमुनानगर | रामपुराकाॅलोनी के हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर श्री राम चरित्र मानस पाठ रखवाया गया। मंदिर के प्रधान जोगिंद्र वोहरा ने बताया कि श्री राम चरित्र मानस के समापन अवसर पर शनिवार को भजन कीर्तन किया जाएगा। श्री रामनाम संकीर्तन सभा जगाधरी वर्कशाप के सदस्यों द्वारा रामायण पाठ किया जाएगा। इस मौके पर पंडित सुरेंद्र मोहन पंडित नितिश शर्मा ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में देवेंद्र मेहता, अनिल लांबा, संजीव मन्नी, रोशन लाल, कौशल सौढी, सोहन लाल, सोम प्रकाश उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...