पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा अग्रवाल सभा 4 को मनाएगा अग्रसेन जयंती समारोह

युवा अग्रवाल सभा 4 को मनाएगा अग्रसेन जयंती समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | युवाअग्रवाल सभा द्वारा 4 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। नीलकमल कपिल बांसल ने बताया कि शगुन पैलेस में शाम 7 बजे आयोजित किए जाने वाले जयंती समारोह में दिल्ली, पटियाला, चंडीगढ़ टोहाना के कलाकारों द्वारा युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र, शहीद भगत सिंह के जीवन समाज में नारी की अवस्था पर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी तथा फायर रेपिड नाटिका अन्य झांकियां दिखाई जाएगी। समारोह में जीटीवी के चेयरमेन सुभाष चंद्रा मुख्यातिथि तथा राजकुमार बोबी, अशोक बंसल पैट्रोल पंप वाले, तेरापंथ जैन सभा के पूर्व प्रधान अनिल जैन जाखल के आशीष बांसल विशिष्ट अतिथि होंगे। इससे पूर्व 25 सितंबर को सुबह 9 बजे चौक में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।