पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौका मिला तो गांव का भरपूर विकास करवाऊंगा: बबली

मौका मिला तो गांव का भरपूर विकास करवाऊंगा: बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिशासही-सोच नई के संयोजक निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र बबली का काफिला गांव चांदपुरा पहुंचा। यहां पहुंचने पर गांववासियों ने उनका स्वागत कर समर्थन भी दिया।

बबली ने उनका आभार जताते हुए कहा कि यदि उन्हें विधायक बनने का मौका मिला तो उनके गांव का भी भरपूर विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की उपेक्षा के चलते टोहाना ही नहीं जाखल क्षेत्र भी पिछड़ा हुआ है। आज भी जाखल के बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए टोहाना जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मौका मिला तो वे जाखल में एक सरकारी कॉलेज बनवाएंगे। इसका गांववासियों ने हाथ उठाकर स्वागत किया।

बबली ने कहा कि कृषि मंत्री टोहाना को विकास के मामले में नंबर वन बताते हैं तो कोई उनसे पूछे कि क्या टूटी हुई गलियां, पीने के लिए साफ पानी होना, पानी निकासी की समस्या, लूटपाट चोरी, बेरोजगारी, बदहाल सफाई व्यवस्था ही विकास है।

टोहाना। गांव चांदपुरा में देवेंद्र बबली को समर्थन देते गांव वासी।