पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाखल की एक दुकान में टायरों में आग लगी, दुकानदारों में हड़कंप

जाखल की एक दुकान में टायरों में आग लगी, दुकानदारों में हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | बसस्टेंड के नजदीक बनी एक टायरों की दुकान में दोपहर को आग लग गई। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तुरंत मार्केट कमेटी स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। दोपहर करीब सवा दो बजे बस स्टेंड के ठीक सामने जितेंद्र सिंह की टायरों की दुकान में पुराने टायर रखे हुए थे। इसी दौरान आस पास के दुकानदारों ने इसमें से धुंआ निकलते देखा तो लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने ज्यों ही आग लगी पाई तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया।