पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्रीय प्रशासक ने किया अनाज मंडी का दौरा

क्षेत्रीय प्रशासक ने किया अनाज मंडी का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | हरियाणाराज्य कृषि विपणन बोर्ड के क्षेत्रीय प्रशासक संत लाल पचार ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए धान खरीद प्रबंधों एवं अनाज मंडी की दशा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि धान के सीजन में किसानों एवं आढ़तियों के समक्ष कोई भी समस्या आने दी जाए। इसको लेकर अनाज मंडी में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। क्षेत्रीय प्रशासक संत लाल पचार की ओर से औपचारिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी कर्मचारियों से धान की खरीद को लेकर निर्धारित एजेंसियों के दिनों के बारे में जानकारी हासिल की।