- Hindi News
- पीर पर लगा शुभदीवान, लोगों ने माथा टेक मन्नतें मांगी
पीर पर लगा शुभदीवान, लोगों ने माथा टेक मन्नतें मांगी
जाखल | अग्रवालपीरखाना कमेटी जाखल मंडी की ओर से पीर बाबा लखदाता साहिब की समाधि पर आयोजित भंडारा शुभदीवान कार्यक्रम हुआ। मंडी स्थित माता काली मंदिर के नजदीक पीरबाबा लखदाता साहिब की समाधि पर आयोजित भंडारा दीवान कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दीवान कार्यक्रम में पंजाब के मानसा से बाबा विजय कुमार ने अपने शेख चेलों के साथ पीर बाबा का गुणगान किया। उन्होंने पीरबाबा पर माथा टेकने वालों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पीरों की रहमत ओर जागरण में चौकी भरने से इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। पीरों की देन से ही आज हम समाज में एक सुखमय जीवन जी रहे हैं। जिस इंसान पर पीरों की दया, मेहर हो जाए तो उसके जीवन में कोई कमी नहीं रहती ओर उसके बेड़े पार हो जाते हैं। इस मौके पर प्रधान दीपक सिंगला रिंकू, श्याम लाल गोयल, जनकराज सिंगला, सुरेंद्र सलूजा मर्द, पुरुषोत्तम सिंगला, सुभाष चंद्र, रोही राम, विनोद आिद मौजूद थे।