बैंक अधिकारी ग्राहकों को करें जागरूक
जाखल | पुलिसथाना प्रभारी राजीव कुमार ने गुरुवार को जाखल मंडी के विभिन्न सरकारी एवं निजी बैंकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने जहां बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया वहीं उन्होंने ग्राहकों एवं अन्य लेन देन संबंधी बरती गई सावधानियों के बारे में भी बैंक अधिकारियों से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बैंक अधिकारियों से एटीएम मशीनों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रखने एवं एटीएम केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बैंक अधिकारियों का नाम लेकर ग्राहकों को गुमराह करते हुए एटीएम कार्ड नंबर एवं पिन कोड पूछकर उनके खाते से रकम निकाले जाने की घटनाएं घट रही हैं यह नहीं होनी चाहिए।