पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर ने छात्र को पीटा, बाद में मांगी माफी

टीचर ने छात्र को पीटा, बाद में मांगी माफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी के नौंवीं कक्षा के एक छात्र को अध्यापक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं घटना का पता चलते ही अध्यापक द्वारा अपनी गलती मान लेने छात्र के अभिभावकों से खेद प्रकट कर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौंवीं कक्षा का छात्र साहिल परोचा पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि वह दिनों की छुट्टी के बाद गुरुवार को स्कूल पहुंचा तो अंग्रेजी के अध्यापक प्रदीप कुमार ने काम पूरा होने पर उसे खड़ा कर लिया। साहिल ने बताया कि उसके अलावा कक्षा के दो अन्य छात्रों को भी अध्यापक ने खडा़ करके उन्हें पहले मुर्गा बनाया उसके बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया। साहिल ने बताया कि अन्य बच्चों को तो कुछ देर बाद छोड़ दिया लेकिन उसे डंडे से बेरहमी से पीटना जारी रखा। इस बीच उसके हाथों से खून भी आने लगा कलाई पर भी गुम चोट लगी। पीरियड खत्म होने के साथ ही वह घर पहुंचा अपने साथ घटी बात बताई। बच्चे को चोटें लगी पाकर उसके पिता सुरेश कुमार ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार कराया। जहां चिकित्सकों उसका उपचार कर पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अध्यापक प्रदीप कुमार पीडि़त छात्र के अभिभावकों के पास पहुंचे पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए घटना पर खेद जताया। जिसके बाद दोनों अध्यापक एवं पीड़ित छात्र के अभिभावकों में मामले को सुलझाने के प्रयास हैं।

भविष्य को सुधारना भी जरूरी

वहींछात्र साहिल के पिता सुरेश कुमार ने कहा कि अध्यापक प्रदीप ने अपनी गलती मान ली है। हमने अध्यापक को माफ कर दिया है।

मामले पर किया खेद प्रकट

अध्यापकप्रदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने बच्चे को उसकी पढ़ाई के तहत केवल उसके भविष्य को देखते हुए पीटा था। उसकी पढ़ाई को सुधारने के लिए ही उसको पीटा था। इसके बारे में बच्चे एवं उसके अभिभावकों से मिलकर खेद प्रकट कर लिया गया है। जिससे वह संतुष्ट हैं। अब मामले में उनकी कोई शिकायत नहीं है।

बीईओ की मीटिंग में थे प्राचार्य

स्कूलके प्राचार्य बनारसी दास जिंदल ने कहा कि मैं गुरुवार को फतेहाबाद मीटिंग में गया हुआ था। इस कारण उन्हें घटना के बारे में जानकारी