पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल पहले बनी तलवाड़ा रोड जर्जर, लोग हो रहे परेशान

एक साल पहले बनी तलवाड़ा रोड जर्जर, लोग हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखलके तलवाड़ा रोड की हालत से वाहन चालकों में लोक निर्माण विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है। करीब एक साल पूर्व बनी सड़क जगह जगह से टूट चुकी है जिससे जहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं वहीं अभी भी हादसों की आशंका बनी हुई है। वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क निर्माण में जहां घटिया स्तर का काम किया गया है वहीं अधिकारी समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि इसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जाखल से कुलां भूना रोड पर बन रहे ओवर ब्रिज के कारण सभी वाहनों का आवागमन वाया तलवाड़ा रोड से चल रहा है। ऐसे में रोजाना हजारों की संख्या में छोटे, बड़े वाहनों का इस रोड से आना जाना होता है। लेकिन जाखल रेलवे स्टेशन फाटक से लेकर तलवाड़ा गांव तक मात्र 2 किमी सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि लोगों को रात में ही नहीं दिन में भी इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। सड़क किनारे जगह जगह मिट्टी धंस चुकी है वहीं इसके किनारे कंडम बन हुए हैं। यही नहीं सड़क के बीचों बीच बने गड्ढों को छिपाने के लिए हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत भी कराई है लेकिन यह मरम्मत भी खानापूर्ति साबित हो रही है। वाहन चालक अशोक कुमार, अजय यादव, रामचंद्र, रविकुमार, विनोद कुमार, पवन, जगवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, काला सहित कई लोगों ने इसकी हालत पर रोष जताया है।

हो चुका है हादसा

करीबएक माह पहले ही गोगा मैंडी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर सड़क की हालत के कारण पलट चुका है जबकि इसी समय ही एक बैटरियों से भरा ट्रक भी पलट गया था। जिसमें भी चालक परिचालक को गहरी चोटें लगी थी। लोगों ने बताया कि पिछले समय में तो ट्रक ड्राइवर भी दुर्घटनाग्रस्त होकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा

लोकनिर्माण विभाग के उप मंडलाधिकारी राहुल चहल ने कहा कि तलवाड़ा रोड की जांच कराई जाएगी। इस सड़क पर जो भी कमी है उसे तुरंत दूर कर दिया जाएगा।

जाखल। तलवाड़ा के बीच खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन।