दौड़ में अंकित तो हाई जंप में इशांत रहा अव्वल
ज्ञानगंगा इंटरनेशनल स्कूल बलरां में मंगलवार को आयोजित एथलीट मीट में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। शुभारंभ स्कूल समिति के चेयरमैन सुरेश मित्तल निर्देशक सीताराम मित्तल ने किया। प्रिंसिपल दलबीर सिंह भुल्लर ने भी बच्चों को खेलों में अनुशासन का पालन करने इससे भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया। एथलीट मीट के दौरान स्कूल के नन्हें बच्चों ने बीच बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिससे माहौल में बच्चों का उत्साह बढ़ा एक नई उमंग जगी। खेलों के अंतर्गत 100 800 मीटर दौड़ में अंकित सैनी प्रथम, लड़कियों में 200 400 मीटर में नंदिनी प्रथम,लड़कों की 200 मीटर में अयूश ने प्रथम, शॉट पुट में जसविंद्र प्रथम, लांग जंप में रमनदीप सिंह प्रथम, ऊंची कूद में इशांत ने पहला स्थान पाया।
जाखल। ज्ञान गंगा इंटरेनशनल स्कूल बलरां में आयोजित एथलीट मीट में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।