पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 साल पहले बनी सब्जी मंडी हो सकती है चालू

8 साल पहले बनी सब्जी मंडी हो सकती है चालू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखलमंडी में बनाई गई नई सब्जी मंडी के चालू होने की आस जगती दिखाई दे रही है करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनी सब्जी मंडी का निर्माण हुए आठ साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण इसकी शुरूआत अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन अब जल्द ही इसके चालू होने की संभावना जताई जा रही है। सब्जी व्यापारियों किसानों की मांग को देखते हुए जाखल मंडी की पूर्व ग्राम पंचायत ने नई सब्जी मंडी के निर्माण को लेकर हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड को करीब 4 एकड़ जगह उपलब्ध कराई थी। इसके बाद 90 लाख रुपये की लागत मंडी बना भी दी गई। शेड, पक्का फर्श, चाहर दीवारी, गेट कमरों के साथ साथ शौचालयों का निर्माण कराया गया, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते इसका शुभारंभ नहीं हो पाया। वर्तमान में हालात यह हैं कि इसके जहां गेट टूट चुकें हैं तो वहीं इसकी एक तरफ की दीवार ढह चुकी है। जबकि इसके अंदर बने कमरों के दरवाजे, खिड़कियां टूटे हैं। जिससे नई सब्जी मंडी शुरू होने से पहले ही खत्म होती जा रही है।

जाखल। नई सब्जी मंडी जिसके निर्माण के आठ सालों बाद अब जल्द ही चालू होने की उम्मीद जगी है।

हलका विधायक ने दिया जल्द चालू करवाने का भरोसा

हालही में हल्का विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सब्जी मंडी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सब्जी मंडी के जहां वर्तमान हालात पर सारी जानकारी ली थी तो वहीं चालू होने पाने के कारणों बारे भी पूछा था। भाजपा वर्करों ने उनसे सब्जी मंडी को चालू करवाने मं ज्यादा दिक्कत होने की बात कहते हुए इस पर जल्द कार्रवाई करवाने की मांग की थी। वहीं बराला ने भी इसे जल्द शुरू करवाने का भरोसा दिया है।

29 बूथ 24 दुकानों की होगी नीलामी

मार्केटकमेटी सचिव रामजी लाल ने कहा सब्जी मंडी को चालू करवाने के लिए मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से इसके बूथों दुकानों की ऑक्शन(नीलामी) करवाने के लिए लिखा गया है। बताया जाता है नई सब्जी मंडी में कुल 29 बूथ होंगे 24 दुकानें होंगी। जिनकी जगह नीलामी में अलॉट की जाएंगी। जिसके बाद इस पर बूथ एवं दुकान का निर्माण स्वयं बोलीदाता को करना होगा।

खबरें और भी हैं...