सामाजिक बुराइयों को त्यागने का आह्वान
जाखल | डेरासच्चा सौदा सिरसा की जाखल की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव तलवाड़ी में हुई। इसमें गांव नव निर्वाचित सरपंच सतीश कुमार विशेष रूप से पहुंचे। संचालन राजेश शर्मा ने किया। नामचर्चा में पहुंचे लोगों को डेरा की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जहां बढ़चढ़ कर कार्य करने का आह्वान किया गया वहीं लोगों को भू्रण हत्या, नशा खोरी ईष्र्या-द्वेष की भावना को भी त्यागने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सूरजभान सिंगला, राजेंद्र बारू, मास्टर निर्मल, नरेश बिट्टु, तरसेम डायरी वाले, शहरी भंगीदास राकेश कुमार, शिवकुमार, हरबंस खनेजा, डिंपल राज, कश्मीर आजाद, गुरदयाल सिंह, भूरा सिंह तलवाड़ा आदि मौजूद रहे।