- Hindi News
- जाखल गांव में गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग
जाखल गांव में गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग
जाखल गांव में गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की निकासी के लिए जाखल गांव बस स्टैंड से लेकर घग्घर नदी तक चौड़ा नाला बनवाने की मांग की गई है। इसको लेकर गांव की सहयोग वैल्फेयर सोसायटी की ओर से एक मांग पत्र ग्राम पंचायत जाखल गांव के माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सौंपा गया।
जिसमें सोसायटी प्रधान संजय कुमार, सचिव विक्रम सैनी सहित अन्य गांव वासी धर्मेंद्र कुमार, रिंकु शर्मा, सुनील शर्मा, गगन सिंह, सिंदर कुमार सहित अनेक लोगों ने कहा कि गांव के गंदे पानी की निकासी हो पाना सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। जिसका समाधान करवाया जाए। वहीं सोसायटी की ओर से गांव की नायक बस्ती के पानी निकासी का प्रबंध करवाने की भी मांग की गई। वहीं प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि इस काम के लिए करीब 22 से 23 लाख रूपये की लागत आएगी। जिसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार करवा कर भिजवाया जाएगा।