मिट्टी भरकर की जा रही सड़कों की मरम्मत
क्षेत्र की सड़कों पर हुए गड्ढों को हरियाणा लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी से भरा जाने लगा है। किसान सभा ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने की मांग प्रसाशन अधिकारियों के समक्ष रखी थी। उस पर कार्यवाही करते हुए मिट्टी की भर्ती से खानापूर्ति की जा रही है।
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कौर सिंह ने बताया कि एक हफ्ते पहले किसान सभा के बैनर के तले कुलां में बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर किए गए प्रदर्शन में कुलां क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने की मांग प्रशासन अधिकारियों के सामने रखी गई थी। लेकिन लोक निर्माण विभाग के मजदूर उन सड़कों पर तारकोल कंकरीट से भरने की बजाय महज मिट्टी डाल कर मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं।लोक निर्माण विभाग के एसडीईओ राहुल चहल ने बताया कि कुलां जाखल रोड का पुनर्निर्माण करने का काम दो माह बाद शुरू किया जाएगा। फिलहाल सर्दी के मौसम में तारकोल सड़क पर डालने से काम सही नहीं हो पाता। इसलिए सड़कों के गड्ढों में मिट्टी की भरती करवाई जा रही है।
जाखल रोड़ पर खड्डों को मिट्टी से भरते मजदूर।