पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाखल मंडी के लोगों ने बराला के समक्ष रखी मांगें

जाखल मंडी के लोगों ने बराला के समक्ष रखी मांगें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | भाजपाके प्रदेशाध्यक्ष एवं हल्का विधायक सुभाष बराला ने क्षेत्र के गांवों का दाैरा किया। इस दौरान मंडी वासियों की ओर से उन्हें मांग पत्र सौंपे गए। इसमें जाखल की भंग हुई नगरपालिका को बहाल करने, पीएचसी को सीएचसी बनाने, गंदे पानी की निकासी का समाधान करवाने की मांग रखी गई।अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करवाने, जाखल से मुंदलियां तक की 12 फुट चौड़ी सड़क को 18 फुट करवाने सहित जाखल में नए बस स्टेंड का निर्माण करवाने की मांग भी की गई। इन पर बराला ने अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी बनवाने की घोषणा करते हुए सरकारी भर्तियों में चिकित्सकों की नियुक्ति करवाने की भी घोषणा की। वहीं पत्रकार वार्ता में बराला ने कहा कि प्रदेश में खाद की किल्लत पूर्व सरकार की देन है।