- Hindi News
- तलवाड़ा रोड रेलवे फाटक खुला मिल जाए, किस्मत की बात है
तलवाड़ा रोड रेलवे फाटक खुला मिल जाए, किस्मत की बात है
तलवाड़ारोड पर रेलवे फाटक आमजन के लिए खुली समस्या बना हुआ है। अक्सर बंद रहते फाटक के कारण कई गांवों के लोग परेशान हैं। अधिकांश समय रेलवे फाटक को लेकर लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति भारी रोष बना हुआ है।
जाखल के कुलां भूना रोड पर एक साल से रेलवे ओवर एवं अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते आवागमन वाया तलवाड़ा रोड चल रहा है। फाटक पर दिल्ली से वाया जाखल से बठिंडा एवं हिसार लुधियाना रेल मार्ग है। इसपर रोजाना 60 से 70 रेलगाडिय़ों का आवागमन होता है। ऐसे में फाटक को ट्रेन गुजारने के लिए बंद कर दिया जाता है। ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण दिन के 24 घंटे में करीब 17 घंटे के लिए यह फाटक बंद ही रहता है। जिससे लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार भी लग जाती है। गांव तलवाड़ा निवासी केवल सिंह, चेत सिंह, सरपंच अंग्रेज सिंह, तलवाड़ी के बूटा सिंह, साधनवास के सरपंच नरेंद्र बढिय़ाल, जगजीत सिंह पंच, शिंगारा सिंह, मनमोहन सिंह, मुख्तयार सिंह, सिधानी के राजकुमार गुर्जर, गुरमीत सिंह ने मांग की कि रेलवे ओवर ब्रिज के साथ बनाए जा रहे अंडर ब्रिज का निर्माण कुलां भूना रोड पर करने की बजाय तलवाड़ा रोड पर किया जाए।
समय पर होता है फाटक बंद: स्टेशन अधीक्षक
वहींफाटक के समय पर बंद करने बारे स्टेशन अधीक्षक पीसी ओझा ने कहा कि रेलवे फाटक को नियमानुसार ही एवं ट्रेनों के आवागमन करने पर ही बंद किया जाता है।
जाखल। तलवाड़ा रोड पर बंद पडे रेलवे फाटक के कारण दोनों और लगीं वाहनों की कतारें। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से अपने बाइक को निकालते हुए।