- Hindi News
- लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
सिधानीगांव के पास राहगीर से लूटपाट करने के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान लूट की राशि बरामद करने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि इस मामले के अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
म्योंद पुलिस चौकी प्रभारी किशोरी लाल ने बताया कि बीती 21 सितंबर की रात को गांव सिधानी साधनवास के बीच पुल पर पांच बदमाशों ने चांदपुरा निवासी शंकरलाल से 6800 रुपये लूट कर फरार हो गए थे। उस वक्त शंकरलाल बाइक के जरिए अपने गांव की ओर रहा था। शंकर लाल ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई तो पुलिस हरकत में आई। एसएचओ जाखल धर्मवीर सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार म्योंद चौकी प्रभारी किशोरी लाल की टीम लुटेरों का पता लगाने में जुटी। आखिरकार पुलिस ने एक हफ्ते में ही लुटेरों का सुराग मालूम कर लिया और उनमें से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में म्योंद कलां निवासी साहिब सिंह, विजय कुमार उर्फ मंटी गंगा राम शामिल हैं। पुलिस ने उनको उनके घर से ही शनिवार को गिरफ्तार किया। इन आरोपितों के दो अन्य साथी म्योंद कलां निवासी रिंकू अौर साधनवास निवासी लखविंद्र सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों से पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को टोहाना अदालत में पेश किया।
पुिलस के सामने उगला राज
आरोपीलुटेरों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वे नशे के आदी हैं और उनके घरवाले उनको रुपये देते नहीं। लेकिन नशाखोरी और मस्ती मारने की लत को पूरा करना भी जरूरी था, इसलिए लूटमार की।