ट्रैक पर पड़ी मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश
टोहाना | जाखलरेलवे प्लेटफार्म नं. 1 पर शनिवार शाम को एक प्रोपर्टी डीलर की लाश मिली है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त टोहाना निवासी ओमप्रकाश जैन के तौर पर हुई है। सुसाइड नोट में ओमप्रकाश जैन ने अपनी मौत के लिए टोहाना के ही दो प्रोपर्टी डीलरों को जिम्मेदार बताया है। राजकीय रेलवे पुलिस के डीएसपी भीम सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर टोहाना के प्रोपर्टी डीलर पवन कुमार तरसेम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।