- Hindi News
- भारत विकास परिषद की जाखल शाखा का गठन, अश्वनी शर्मा अध्यक्ष मनोनीत
भारत विकास परिषद की जाखल शाखा का गठन, अश्वनी शर्मा अध्यक्ष मनोनीत
भारतविकास परिषद की जाखल शाखा का गठन करते हुए पूर्व प्राचार्य अश्वनी शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शाखा के विधिवत गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यालय जाखल मंडी में हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाविप के जिलाध्यक्ष रविंद्र मेहता ने की। जबकि शाखा के गठन को लेकर भाविप की रतिया शाखा संरक्षक डा. नरेश गोयल रतिया अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने भी विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गायन से हुआ। जिसके बाद डा. नरेश गोयल ने भाविप के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाज में विभिन्न व्यवसायों कार्याे में लगे श्रेष्ठ लोगों का एक राष्ट्रीय अराजनैतिक, नि:स्वार्थ, समाजसेवी एवं सांस्कृतिक संगठन है। इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। वहीं जिलाध्यक्ष रविंद्र मेहता ने भी भाविप के कार्यों एवं इसके देश में प्रसार के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए पूर्व प्राचार्य अश्वनी शर्मा को जाखल शाखा का अध्यक्ष चुना।
वहीं शिक्षक बनारसी दास जिंदल को शाखा उपाध्यक्ष, पत्रकार प्रमोद गर्ग को शाखा सचिव एवं व्यवसायी सुरेश मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं बैठक में उपस्थित पंच कृष्ण लाल गर्ग, श्याम लाल जिंदल, संदीप गोयल, विभोर गर्ग, संदीप गोयल, डा.रमेश गोयल, डा. महेश इंद्र को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। शाखा के अंतर्गत 50 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। वहीं शाखा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ग्रहण कराई जाएगी। समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
सुरेश मित्तल कौषाध्यक्ष।
बनारसी जिंदल उपाध्यक्ष।
अश्वनी शर्मा अध्यक्ष।