पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, देरी से पहुंची पुलिस

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, देरी से पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | रेलवेस्टेशन पर करीब 25 वर्षीय प्रवासी युवक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक की पहचान बिहार के जिला पूर्निया के गांव बरारा कोठी निवासी नंदलाल के रूप में की गई। रेलवे पुलिस ने आत्महत्या के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। रात करीब पौने नौ बजे बठिंडा की ओर से रही एक मालगाड़ी जाखल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्म हत्या कर ली। यात्रियों ने घटना की जानकारी सरकारी अस्पताल में दी एंबुलेंस को भेजने के लिए कहा। वहीं घटना की सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को मिली तो उन्होंने अनाउंसमेंट करते हुए जीआरपी पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों में शामिल रतिया के गांव लाली में रहने वाले मृतक के मौसेरे भाई सनौज एवं उसके मालिक भगवान दास ने बताया कि मृतक 25 वर्षीय नंदलाल है। जो बिहार के गांव बरारा कोठी में रहता है। वहीं कपूरथला में रहने वाली मृतक की बहन ने बताया कि वह उनके पास आने वाला था कि रास्ते में यह घटना घटी। आत्म के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।