पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में पहरा सुनिश्चित करें चौकीदार : थाना प्रभारी

गांवों में पहरा सुनिश्चित करें चौकीदार : थाना प्रभारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल | चौकीदारगांवों में होने वाली गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखें किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। यह निर्देश मंगलवार को पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जाखल ब्लॉक के गांवों में नियुक्त चौकीदारों की बुलाई गई बैठक में दिए। इस दौरान जहां चौकीदारों से उनके कार्यों के समक्ष आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में रात के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। थाना प्रभारी ने चौकीदारों से कहा कि वह अपना कार्य पूरी सजगता से करें रात के समय पहरा देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जाखल क्षेत्र हरियाणा पंजाब राज्य सीमा पर स्थित है और इस कारण रात के समय तस्करी, नशाखोरी एवं चोरी जैसी घटनाएं घटित होने की आशंका ज्यादा रहती है। गौरतलब है कि ब्लॉक के सरपंचों की हुई बैठक में गांवों में चौकीदारों का पहरा सुनिश्चित करने की मांग की गई थी। इसी के चलते मंगलवार को चौकीदारों को उनके कार्यों संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसआई कृष्ण कुमार, इंद्र सिंह ने भी बैठक में भाग लिया।

जाखल। पुलिस थाना में ब्लॉक के चौकीदारों की बैठक लेते थाना प्रभारी राजीव कुमार।