पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में अधूरे इंतजाम, धान के सीजन में किसान परेशान

मंडी में अधूरे इंतजाम, धान के सीजन में किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानका सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन अनाज मंडी में इंतजाम अधूरे हैं। इससे मंडी में धान लेकर आने वाले किसान खासे परेशान हैं। मंडी की खस्ता सड़कों के कारण किसानों को धान लेकर आने में दिक्कत दरपेश आने लगी है।

अनाज मंडी में बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन का काम पूरा नहीं हुआ है। पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण फिर से करने का काम अधर में लटका हुआ है। उखाड़ी गई सड़क की टाइलें इधर उधर बिखरी पड़ी हैं। उनकी जगह डाली गई मिट्टी भी धंसने लगी है। मंडी व्यापारी अशोक कुमार, किसान बगीचा सिंह, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, जगतार, सुखदेव, रामकुमार आढ़ती संजय कुमार, सुरेश गर्ग , कृष्ण लाल गर्ग पंच ने बताया कि पानी निकासी के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जानी है वह काम अभी तक तक पूरा नहीं हुआ है। अनाज मंडी में जगह जगह मिटटी और ईंटों ढेर पड़े हुए हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री परमवीर सिंह का गृह क्षेत्र होने के बावजूद भी अनाज मंडी बदहाल है।

ठेकेदार को दिए हैं निर्देश

इसबारे में जब हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ राममूर्ति कटारिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार निर्देश दिए गए हैं कि वह पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा करे। अनाज मंडी में व्यवस्था जल्द ही सुधार दी जाएगी। किसानों और आढ़तियों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।