पीर बाबा का दीवान भंडारा आज
जाखल | जाखलमंडी की अग्रवाल पीरखाना कमेटी की ओर से पीर बाबा का शुभ दीवान कार्यक्रम गुरुवार को होगा। कमेटी प्रधान रिंकू सिंगला, श्याम लाल गोयल, प्रेम गोयल, सुरेंद्र कुमार सलूजा और विनोद कुमार सहित अन्य कमेटी सदस्यों ने बताया कि जाखल मंडी के ऐेतिहासिक पीरबाबा की समाध पर शुभ दीवान के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। पीर की समाध पर सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। कार्यक्रम में बाबा विजय कुमार मानसा वाले अपने शेख चेलों के साथ भजन गायन कर पीरबाबा का गुणगान करेंगे।