पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेरापंथ भवन में मनाया जाएगा मर्यादा महोत्सव

तेरापंथ भवन में मनाया जाएगा मर्यादा महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना| तेरापंथजैन धर्मसंघ का सबसे बड़ा दुनिया का सबसे विलक्षण मर्यादा महोत्सव रविवार 14 फरवरी को तेरापंथ भवन में मनाया जाएगा। तेरापंथ जैन सभा प्रधान जोगी राम जैन मंत्री सुशील जैन ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री उज्जवल कुमारी के सान्निध्य में आयोजित किए जाने वाले महोत्सव में टोहाना सहित उकलाना, भूना, जाखल धारसूल आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। इस अवसर पर साध्वी डॉ. लावण्य यशा का दीक्षा दिवस भी मनाया जाएगा। साध्वी डॉ. लावण्य यशा ने 16 साल पूर्व टोहाना में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी द्वारा मुनि दीक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में साध्वी श्री उज्जवल कुमारी, साध्वी सूरज प्रभा, साध्वी डॉ. लावण्य यशा साध्वी नैतिक प्रभा मर्यादा महोत्सव की विशेषताओं महत्ता पर प्रकाश डालेंगी।

खबरें और भी हैं...