जाखल में मनाई जाएगी रविदास जयंती
जाखल | संतशिरोमणि गुरु रविदास जयंती इस बार गांव जाखल में मनाई जाएगी। गांव में एक साथ 20 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित कर चुकी दशमेश वेलफेयर सोसायटी की ओर से अब गुरु रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के प्रबंधक पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर अवतार सिंह ने बताया कि सोसायटी की ओर से सामाजिक भलाई के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार गांव में गुरु रविदास जयंती पर 28 फरवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन जाखल गांव से होते हुए गांव तलवाड़ा, तलवाड़ी, चुड़ल कलां, जाखल मंडी से होता हुआ गांव कड़ैल पहुंचेगा जहां से वापस होते हुए बाजीगर बस्ती में इसका समापन होगा।