सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दी सीनियर विद्यार्थियों को विदाई
जाखल | गांवम्योंद कलां के शहीद करतार सिंह सराभा पब्लिक स्कूल में 9वीं के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मान पूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य तारा चंद ने की। कार्यक्रम में नौंवी की छात्राओं ने एकल गीत, चुटकुले सुनाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। वहीं छात्रा कोमल प्रीत, गगनदीप कौर, शरीना रानी, संदीप कौर, नवजोत कौर, रेखा रानी, मनप्रीत कौर, पवन दीप कौर, अमनदीप कौर, रमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर इत्यादि ने प्रस्तुति दी। स्कूल स्टाफ के आशा रानी, इंद्रा रानी, आशा, बलवान, जसविंद्र कैर, हरविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।