रक्तदान शिविर कल
जाखल | लायंसक्लब जाखल रॉयल की ओर से 15 फरवरी को अनाज मंडी जाखल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के परियोजना अधिकारी आशीष बंसल ने बताया कि शिविर में जिला के अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे कार्यक्रम का का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट स्मृति चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे।