- Hindi News
- शराब के बिलों की एंट्री कराए बिना भागने की कोशिश, 4 लाख जुर्माना
शराब के बिलों की एंट्री कराए बिना भागने की कोशिश, 4 लाख जुर्माना
पंजाबसे हरियाणा जा रहे शराब की पेटियों से लदे ट्रक ट्राला को बिल दिखाने के आरोप में पंजाब सीमा पर काबू किया गया। ट्रक में करीब साढ़े 9 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां लदी हुई थीं। पंजाब के अाबकारी विभाग द्वारा माल के आधार पर कुल कीमत का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की सिक्योरिटी राशि जमा करवाने के बाद ट्रक को छोड़ा गया।
इस मामले को लेकर हरियाणा पंजाब सीमा पर करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। ऐसा माना जा रहा है यह शराब हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ले जाई जा रही थी। हालांकि माल के सारे बिल भी मौजूद थे लेकिन राज्य सीमा पर बने टैक्स कलेक्शन प्वांइट पर बिलों की एंट्री करवाकर ट्रक को भगा लेने से बवाल हो गया।
यह घटना बुधवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। पंजाब के जिला संगरूर की ओर से एक बड़ा ट्रक ट्राला जाखल ओर से रहा था कि रास्ते में पंजाब सीमा पर बने कर संग्रहण केंद्र पर खड़े सुरक्षा कर्मी ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने ट्रक को रोकने की बजाए और आगे ले गया। जैसे ही सुरक्षाकर्मी ने शोर मचाया तो ट्रक चालक ने ट्रक को वहां से जाखल तलवाड़ा रोड पर भगा लिया। इसी दौरान आबकारी संग्रहण केंद्र पर ट्रक के फरार होते ही मामले की सूचना चोटियां पुलिस चौकी में दी। चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने मामले की सूचना मूनक थाना सहित वायरलेस पर जारी की।
पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो जाखल के साथ गुरुनानकपुरा के मेन रोड पर ट्रक को काबू कर लिया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी हुई थी। भारी मात्रा में शराब पुलिस प्रशासन भी हैरत में पड़ गया। इसी बीच ट्रक चालक ने ट्रक में भरी शराब के बिल दिखाए तो अंग्रेजी शराब की 800 पेटियों के साढ़े 9 लाख रुपये से ज्यादा का माल पाया गया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर कर टैक्स संग्रहण विभाग के हवाले कर दिया।
चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि पहले शक था कि यह अवैध शराब है लेकिन ट्रक में भरी शराब के सारे बिल कागजात पाए गए हैं। अंग्रेजी शराब सुनाम से सोनीपत जा रही थी। जिसकी जांच कर ली गई है। लेकिन बिलों की एंट्री करवाने पर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़ कर विभाग को सौंप दिया। विभाग की ओर से अपने नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है।
साढ़ेचार लाख से ज्या