पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाखल में बढ़ रहे अतिक्रमण से प्रशासन का ध्यान हटा

जाखल में बढ़ रहे अतिक्रमण से प्रशासन का ध्यान हटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखलमंडी में गंभीर रूप ले चुकी नाजायज कब्जों की समस्या से प्रशासन का ध्यान इन दिनो हटा हुआ दिखाई दे रहा है। आम लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी इस समस्या को दूर करवाने के लिए अधिकारी बड़े बड़े दावे करने से गुरेज नहीं करते लेकिन समस्या को दूर करने के लिए उनकी ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जाखल मंडी के बस स्टेंड के नजदीक, जिंदल रोड, रेलवे रोड पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण बना हुआ है।

इन सड़कों पर पहले दुकानदारों ने सामान इत्यादि रखकर कई कई फुट तक अपना कब्जा जमाया हुआ है। यही नहीं उसके बाद इसके आगे खड़े होने वाले रेहड़ी चालकों अथवा अस्थाई अड्डा लगाकर बैठे दुकानदारों ने सड़क से लोगों का गुजरना ही मुश्किल किया हुआ है। बस स्टैंड की ओर करीब 50 फुट चौड़ी सड़क कब्जों के बाद मात्र 10 फुट की रह गई है। जिंदल रोड पर भी यही हालात हैं जबकि रेलवे रोड पर दुकानदारों का कब्जा आए दिन बढ़ रहा है। कब्जों के कारण वाहन चालक सड़कों पर ही वाहन पार्किंग करके चले जाते हैं। जिससे स्थिति ओर भी गड़बड़ाई हुई है।

अतिक्रमण हटवाने के लिए करेंगे कार्रवाई

नायबतहसीलदार कश्मीरी लाल ने कहा कि समस्या ध्यान में आई है। इसको लेकर जल्द ही पुलिस प्रशासन के साथ एक बैठक करके समस्या को दूर करने उपाय सोचे जाएंगे। डीसी साहब को भी मामले से अवगत करवाकर जल्द ही अतिक्रणम हटवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कभी नहीं हुई सख्त कार्रवाई

नाजायजतौर पर हो रखे कब्जों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसका नतीजा यह है कि लोग बिना डर सड़कों पर अतिक्रणम कर धंधा जमाए हुए हैं। अतिक्रमण के चलते हादसों के शिकार लोग हा रहे हैं। रविवार को सड़क पार करते समय जगह होने के कारण एक ट्रक एवं क्वालिस गाड़ी में भिडंत हो गई। दोनों वाहन चालकों में भी भारी विवाद खड़ा हो गया।

मुख्य चंडीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति में फंसे वाहन।