- Hindi News
- ट्रेन सवार से चूरापोस्त एवं नशीली गोलियां बरामद
ट्रेन सवार से चूरापोस्त एवं नशीली गोलियां बरामद
जाखल | हिसारसे अमृतसर जा रही रात्रि पैसेंजर ट्रेन में सवार एक व्यक्ति से रेलवे पुलिस ने 2किलो 400 ग्राम चूरापोस्त एवं 40 लोराजीपाम की नशीली गोलियां बरामद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी से नशा सप्लाई का नेटवर्क राज्यस्थान में मालूम हुआ है मौके पर दबिश देने के लिए टीम रवाना हुई है। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि रात को हिसार से अमृतसर जाने वाली पेसेंजर ट्रेन की जाखल स्टेशन पर जांच की जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में सवार एक यात्री पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान बढ़ोपुर झुनेरियां बहादुरपुर जिला पटियाला निवासी बलदेव सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी से चूरापोस्त एवं लोराजीपाम की नशीली गोलियां बरामद हुईं।